झारखंड / भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, आजसू जिन सीटों पर गठबंधन होना था वहां भी दीं टिकटें

रांची. भाजपा ने गुरुवार शाम 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इससे पूर्व 10 व 12 नवंबर को भाजपा ने पहली सूची में 52 व दूसरी सूची में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। तीनों सूचियों में उन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जहां आजसू से गठबंधन पर चर्चा चल रही थी। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।


भाजपा ने खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सरयू राय का नाम दूसरी सूची में भी नहीं है। भाजपा की ओर से जारी तीसरी सूची में मंत्री अमर बाउरी और नीलकंठ सिंह मुंडा को टिकट दिया गया है। दोनों की उम्मीदवारी को लेकर पिछले कई दिनों से संस्पेंस कायम था।





































































सीटप्रत्याशी
धनवारलक्ष्मण प्रसाद सिंह
निरसाअपर्णा सेनगुप्ता
खरसावांजवाहर बांद्रा
कोलेबिरासुजान मुंडा
खूंटीनीलकंठ सिंह मुंडा
पौड़ैयाहाटगजाधर सिंह
बोकारोविरंची नारायण
चंदनकियारीअमर कुमार बाउरी
मांडरदेवकुमार धान
सिसईदिनेश उरांव
बरकट्टाजानकी यादव
गांडेयजयप्रकाश वर्मा
सरायकेलागणेश महली
चाईबासाजेबी तुबीद
मझगांवभूषण पाथ पिंगला

गठबंधन टूटने के संकेत


भाजपा की तीसरी सूची जारी होने के बाद करीब 20 साल पुराने भाजपा और आजसू के गठबंधन के टूट जाने के संकेत मिल चुके हैं। क्योंकि, तकरीबन हर उस सीट पर दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी, जिस पर गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि गठबंधन के खत्म होने की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।



30 नवंबर को होना है पहले चरण का चुनाव


झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर शामिल हैं।


झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम




































चरणसीटेंमतदान
11330 नवंबर
2207 दिसंबर
31712 दिसंबर
41516 दिसंबर
51620 दिसंबर